उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की आलोचना की.समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जमीन पर जाकर चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी कर रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्था नहीं रहा, बल्कि ‘बीजेपी का आयोग’ बन चुका है और लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रहा है.


