Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :पीएम मोदी ने X पर ट्वीट कर के बताया- “अगले कुछ दिनों में, मैं विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जापान और चीन में रहूंगा। जापान में, मैं 15वें वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ वार्ता करूंगा। इस दौरान हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को गहरा करने और आर्थिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मैं सेंडाइ में एक सेमीकंडक्टर कारखाने का दौरा भी करूंगा, जहां मैं उभरती तकनीक, AI और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में हमारे सहयोग के भविष्य के आयामों पर चर्चा करूंगा। यह यात्रा हमारे सभ्यतागत बंधनों और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने का भी अवसर होगी जो हमारे लोगों को परस्पर जोड़ते हैं।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे और यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। यहां पीएम मोदी संघाई सहयोग संगठन (SCO)  शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर के इस यात्रा के बारे में कई अहम बातें साझा की हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *