Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
राष्ट्रीय राजधानी को सही मायनों में ‘विकसित दिल्ली’ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता -
Breaking
Thu. Sep 10th, 2026

राष्ट्रीय राजधानी को सही मायनों में ‘विकसित दिल्ली’ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली :मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल आदि जन सेवाओं से जुड़ी योजनाओं पर व्यय किया जाएगा। रेखा गुप्ता ने कहा कि इस राशि को मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि उनके मार्गदर्शन से देश की राजधानी सही मायनों मे विकसित दिल्ली बनने की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को 821.26 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता दी है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी है। सीएम रेखा ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी को सही मायनों में ‘विकसित दिल्ली’ बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय  लिया है। इसके तहत दिल्ली सरकार को 821.26 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि प्रदान की गई है। विशेष बात यह है कि इसमें से 66 प्रतिशत राशि भी तुरंत जारी कर दी गई है।रेखा गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने ‘राज्यों के लिए पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना’ (SASCI) 2025-26 के अंतर्गत दिल्ली के विकास के लिए 821.26 करोड़ रुपये यह राशि मंजूर की है। केंद्र सरकार से मिली इस विशेष सहायता राशि से दिल्ली के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। बुनियादी ढांचे का विकास होने से ही दिल्ली का सर्वांगीण विकास हो पाएगा। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इसमें से 716.00 करोड़ रुपये की राशि पार्ट-I के अंतर्गत 33 बहु-प्रतीक्षित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए मंजूर की गई है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, परिवहन, जल संसाधन और बिजली जैसे जन-सेवा क्षेत्रों की योजनाएं शामिल हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *