Breaking
Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

मुंबई :महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार पूरे फैसले को विस्तार से देखेगी। इसके बाद ही कुछ फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से चीजें सामने आ रही हैं, उससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि यह षड्यंत्र था। यह पूरा षड्यंत्र कांग्रेस गठित यूपीए सरकार का था। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए महाराष्ट्र पुलिस की जांच पर सवाल खड़े किए। इस पर फडणवीस ने कहा कि इसके लिए पुलिस से ज्यादा तत्कालीन सरकार जिम्मेदार है।मालेगांव ब्लास्ट मामले के सभी आरोपियों को एनआईए कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि 9/11 हमले के बाद इस्लामिक आतंकवाद का नैरेटिव पूरी दुनिया में सेट हुआ था। इसको जवाब देने के लिए और कट्टर लोगों के वोट बटोरने के लिए, उनको वोट बैंक में परिवर्तित करने के लिए हिन्दू आतंकवाद या फिर भगवा आतंकवाद का नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई। इसे आगे लाने के लिए पुलिस पर दबाव डाला गया। इसलिए पुलिस से ज्यादा उस वक्त की सरकार जिम्मेदार है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *