Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा द्वारा सुप्रीम कोर्ट एवं देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी ने किनारा कर लिया। बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिनेश शर्मा और निशिकांत दुबे के बयानों को सिरे से खारिज कर दिया है। नड्डा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका एवं देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना–देना नहीं है। यह इनका व्यक्तिगत बयान है, लेकिन भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है। भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान किया है, उनके आदेशों और सुझावों को सहर्ष स्वीकार किया है क्योंकि एक पार्टी के नाते हमारा मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय सहित देश की सभी अदालतें हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं तथा संविधान के संरक्षण का मजबूत आधारस्तंभ हैं। मैंने इन दोनों को और सभी को ऐसे बयान ना देने के लिए निर्देशित किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *