Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई :सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे लगता है, जो हमारा मीडिया है, वह इस विषय के ऊपर अधिक विचारी करती है। थोड़ा समय दीजिए, अगर आएंगे तो हम स्वागत करेंगे। उद्धव ठाकरे ने कुछ शर्ते रखी हैं, जैसे लोकसभा में राज ठाकरे ने भाजपा का समर्थन दिया, जो लोग आपसे घर पर मिलने आ रहे हैं, उन्हें समर्थन मत दीजिए, उसके बाद बात करेंगे। ऑफर देने वाले वह हैं, रेस्पॉन्ड करने वाले दूसरे हैं। शर्त रखने वाले वह हैं, अब इसपर मैं क्या बोलूं आप उनसे ही पूछिए। देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि पहली बात तो यह है कि अगर वह साथ में आते हैं तो हमें खुशी है। अगर बिछड़े लोग एक साथ आते हैं तो यह अच्छी बात है। इसमें बुरा मानने की कोई बात नहीं है। एक बात मैं आज आपको बता देता हूं, चाहे बीएमसी का चुनाव हो, चाहे लोकल बॉडी के चुनाव हो भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हमारी महायुति सभी चुनाव जीतेगी।एक पोडकॉस्ट में राज ठाकरे ने जवाब देते हुए कहा कि वह मराठी और महाराष्ट्र के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे के साथ आने को तैयार हैं, अगर उनकी भी यही इच्छा है तो। इसके जवाब में अब सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह खुशी की बात है कि अगर वे साथ आते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *