Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :अदालत के फैसले के बाद भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस से तीखे सवाल पूछे हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 1984 का नरसंहार मानवता को शर्मसार करने वाला था। अदालत ने एक मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है, लेकिन कांग्रेस खामोश है। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष से निवेदन करूंगा कि वे जवाब दें कि आज भी क्या मजबूरी है कि सज्जन कुमार को बर्खास्त नहीं कर रहे।साल 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई।बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि कांग्रेस ने सिखों के साथ बेइंसाफी की, जिन लोगों ने सिखों के गले में टायर डालकर आग लगाने का काम किया। कांग्रेस ने उन्हें इनाम देने का काम किया था। अदालत ने जो फैसला दिया है, मैं उसके लिए अदालत का धन्यवाद करता हूं। इस पाप की सजा मिलनी जरूरी थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *