Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इन दिनों भारत दौरे पर हैं। वह लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर भारत की विविधता को देख रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी से मुलाकात से पहले ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति और दोनों बेटियों के साथ संसद भवन का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी मौजूद थीं। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने सुनक और उनके परिवार का स्वागत किया। संसद भवन में ऋषि सुनक ने गैलरी, चैंबर और संविधान हॉल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इसकी वास्तुकला और भव्यता की जमकर तारीफ की।ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान ऋषि सुनक का परिवार भी मौजूद रहा। सभी के साथ पीएम मोदी ने मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा, ‘ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमारे बीच कई विषयों पर शानदार बातचीत हुई। सुनक भारत के बहुत अच्छे मित्र हैं और भारत-ब्रिटेन संबंधों को और भी मजबूत बनाने के इच्छुक हैं।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *