Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारको की सूची जारी -पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओ के नाम -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारको की सूची जारी -पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओ के नाम

दिल्ली :भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। साथ ही अभिनेता से नेता बने हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, रवि किशन दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को भी शामिल किया गया है। फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिस्व सरमा भी शामिल है।विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा के सभी दिग्गज नेता दिल्ली में उतरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और प्रदेश प्रभारी भी चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। 40 स्टार प्रचारकों की सूची में दूसरे स्थान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीसरे स्थान पर राजनाथ सिंह और चौथे नंबर पर अमित शाह का नाम है। वहीं पांचवें स्थान पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम शामिल किया गया है।

केंद्रीय मंत्री भी पूरी ताकत के साथ भाजपा को दिल्ली में जिताने के लिए दमखम लगाएंगे। इनमें पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, धर्मेन्द्र प्रधान, सरदार हरदीप सिंह पुरी, गिरिराज सिंह, हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। इसी तरह भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी स्टार प्रचारक होंगे।

दिल्ली के पूर्वांचल बाहुल इलाके में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की खूब मांग रहती है। लिहाजा इनका नाम स्टार प्रचारक में शामिल किया गया है। इसी तरह देवेंद्र फडणवीस, हिमंत बिस्वा सरमा, डॉ. मोहन यादव, पुष्कर सिंह धामी, भजन लाल शर्मा, नायब सिंह सैनी बतौर स्टार प्रचारक दिल्ली की सड़कों पर रोड शो और गली-मुहल्लो में छोटी-बड़ी जनसभा करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *