Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

बसपा सुप्रीमों मायावती ने कहा कि भाजपा के विकल्प के रूप में बसपा एकलौती पार्टी है। इंडिया गठबंधन का यूपी सहित पूरे प्रदेश में कोई भविष्य नहीं है। यह सभी पार्टियां स्वार्थ के लिए एकत्रित हुई है जनता के लिए नहीं। बसपा सुप्रीमों मायावती बुधवार से 69 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात की। मायावती ने यहां आंबेडकर के नाम पर हो रही राजनीति पर प्रश्न उठाया। मायावती ने कहा कि उनके वोटरों को बाकी दलों से सावधान रहना होगा। उनके वोटर लोक लुभावन बातों पर वोट दे देते हैं। उनको इससे बचना चाहिए। वोटरों को देखना चाहिए कि किस पार्टी ने जमीनी स्तर पर उनके जीवन को बदलने का काम किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *