एक गांव की सरपंच की ओर से यह घोषणा की गई है.पंजाब के बठिंडा जिले की एक ग्राम पंचायत ने उन परिवारों को 21,000 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है जो शादी समारोहों में शराब नहीं परोसेंगे और डीजे नहीं बजाएंगे. बल्लो गांव की सरपंच अमरजीत कौर ने मंगलवार को बताया कि यह फैसला ग्रामीणों को शादी समारोहों में फिजूलखर्ची न करने और शराब के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है.
उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखा जाता है कि गांवों में शराब परोसी जाने वाली और डिस्क जॉकी (डीजे) द्वारा तेज आवाज में संगीत बजाए जाने वाले समारोहों में झगड़े होते हैं. इसके अलावा तेज आवाज में संगीत बजने से छात्रों की पढ़ाई भी बाधित होती है.


