Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

दिल्ली : चीन की ऐसी कंपनियां जो कि नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर जलसाज़ी में लिप्त हैं अब भारत सरकार की ओर से ऐसी कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी की खबरें सामने आ रही हैं.भारत सरकार एक बार फिर से चीन की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं. कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय जल्द ही लगभग 400 चीनी कंपनियों पर एक्शन ले सकता है. मंत्रालय के पास जानकारी आई है कि ये कंपनियां ऑनलाइन जॉब और ऑनलाइन लोन से जुड़े फ्रॉड करने में लिप्त हैं. आशंका है कि इन सभी कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत 17 राज्यों में कई लोगों को फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार बनाया है. भारत सरकार ऐसी कंपनियों पर एक्शन की तैयारी कर रही है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *