Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

अपने बयान में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व के कामकाज का गहराई से मूल्यांकन करने के बाद एक राष्ट्रीय स्तर पर नया विकल्प तैयार करने की दिशा में काम किया गया है. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देश और लोगों की सेवा करना है तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है.कांग्रेस से निष्कासन के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए अपनी नई पार्टी का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ के गठन की घोषणा की.

उन्होंने अपने संदेश में आध्यात्मिक सोच और ‘सत्य व प्रेम’ के मार्ग पर चलने की बात कही. साथ ही यह भी कहा कि समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मिलकर हर राज्य में न्याय, शांति और सेवा के लक्ष्य के साथ काम किया जाएगा.

 

पंजाब को लेकर उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उनकी पार्टी राज्य को उसकी ‘पुरानी पहचान’ दिलाने के लिए काम करेगी, जहां प्रेम, साझा संस्कृति, न्याय और स्वतंत्रता की भावना हो. उन्होंने ‘जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा’ सरकार देने की बात भी दोहराई.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *