Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है। खबर आई है कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर 40 मिनट तक बातचीत हुई है।अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के मुद्दे पर चर्चा की है। अमेरिकी राजदूत ने ये भी बताया है कि आने वाले कुछ दिनों और हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण समझौतों की उम्मीद है।भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी है। सर्जियो गोर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम सब आपसे प्यार करते हैं।” सर्जियो गोर का कहना है कि भारत-अमेरिका संबंध मजबूत स्थिति में हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *