Breaking
Mon. Jul 27th, 2026
Spread the love

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ को समाप्त करने के लिए UCC लागू करेगी और ‘बंगालियों को राज्य में अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी।’ उन्होंने चुनाव को राज्य की पहचान और भविष्य की रक्षा की लड़ाई बताया। पीएम मोदी ने कहा, ‘देश की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। बीजेपी का संकल्प है कि पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए समाप्त करने के वास्ते UCC लागू किया जाये।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में आयोजित चुनावी रैलियों में तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर कई बड़े वादों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UGC) लागू करने, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज करने और कथित ‘सिंडिकेट राज’ को खत्म करने का संकल्प दोहराया।पीएम मोदी ने TMC पर आरोप लगाया कि उसने ‘मां-माटी-मानुष’ के नारे को छोड़कर ‘घुसपैठियों और वोट बैंक की राजनीति’ को अपना लिया है। उन्होंने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस ‘मां-माटी-मानुष’ का नारा लगाकर सत्ता में आई थी। लेकिन अब वह घुसपैठियों के मतों से सरकार बनाना चाहती है। पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगा। हम बंगालियों को राज्य में अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे।’ प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राज्य में तेजी से जनसांख्यिकीय बदलाव हो रहे हैं और यह चुनाव ‘पश्चिम बंगाल की पहचान को बचाने के लिए’ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *