Breaking
Sun. Jul 26th, 2026
Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा से मिला हुआ है। मतदाताओं के वोट काटने की साजिश हो रही है। मतदाताओं का वोट काटकर भय पैदा किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के पीडीए प्रहरियों ने फर्जी दस्तखत से वोट कटवाने वालों को पकड़ा लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

कानपुर के एक दिवसीय दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर कानपुर को अपनी पहचान दिलाने क लिए कानपुर-इटावा-कन्नौज को टेªड ट्राइंगल के रूप में विकसित किया जाएगा। कानपुर की लाल इमली कारखाना को चलाया जाएगा। लाल इमली कारखाना, लाल टोपी वाले ही चला सकते है। हम कानपुर के विकास को गति देंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने कानपुर में विकास के बहुत काम किये थे। कानपुर में मेट्रो रेल बनाया। पनकी में बिजली कारखाना, घाटमपुर में निवेली लिग्निाइट बिजली कारखाना, अमूल प्लांट समेत कई कारखाने समाजवादी सरकार ने दिये हैं। ये सब कारखाने समाजवादी सरकार की औद्योगिक नीति के तहत आये थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *