Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पीएम मोदी जब भी उत्तराखड़ आए हैं, देवभूमि उत्तराखंड के लिए कोई ना कोई विशेष सौगात लेकर आए हैं:धामी -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

पीएम मोदी जब भी उत्तराखड़ आए हैं, देवभूमि उत्तराखंड के लिए कोई ना कोई विशेष सौगात लेकर आए हैं:धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, आज का दिन कई मायनो में विशेष है। जहां आज उत्तराखंड के विकास की लाइफलाइन, देश की लाइफलाइन दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के रूप में जुड़ रही है। वहीं, आज देश में सामाजिक सौहार्द और समरसता को मजबूत करने के लिए, वंचित वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने वाले महापुरुष भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती है। मैं संविधान निर्माता बाबासाहेब को अपनी भावांजलि अर्पित करता हूं। सीएम धामी ने कहा, ”2014 से पहले का समय सबको याद होगा जब देश के विकास की गाड़ी पूरी तरह से थम चुकी थी। देशवासियों का उत्साह ठंडा पड़ चुका था। महिलाओं के आंसू सूख चुके थे, युवा पीढ़ी के कंधे झुक चुके थे और सेनाओं का मनोबल जवाब दे रहा था ऐसे में देश की बागडोर पीएम मोदी ने संभाली। आज 28वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करने का अवसर मिला है। यह पीएम मोदी का हमारे राज्य के प्रति अगाध प्रेम का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ”पीएम मोदी जब भी उत्तराखड़ आए हैं, देवभूमि उत्तराखंड के लिए कोई ना कोई विशेष सौगात लेकर आए हैं। चाहे बाबा केदार की धरती से 21वीं सदी का दशक उत्तराखंड का दशक होगा कहकर हमारा उत्साह बढ़ना हो, या जिसको भारत का अतिम गांव कहा जाता था सीमांत गांव माणा में आकर देश का प्रथम गांव घोषित करना हो, या इन्वेस्टर समिट के उद्घाटन के अवसर पर मेड इन उत्तराखंड का संदेश देना हो, राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में पधारकर देवभूमि को खेलभूमि के रूप में नई पहचान दिलाना हो, आपका देवभूमि में आगमन देवभूमि के लिए हमेशा शुभ एवं कल्याणकारी रहा है। आज जब आप पुन: उत्तराखंड आए हैं, तो 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की सौगात लेकर आए हैं। इसके लिए उत्तराखंड के सभी प्रदेशवासियों की ओर से मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *