Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। बीरभूम जिले के सूरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह बुलडोजर राजनीति में विश्वास नहीं रखती हैं। ममता बनर्जी ने योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि कल किसी ने यहां उत्तर प्रदेश की तरह बुलडोजर चलाने की बात कही थी। उन्होंने साफ किया कि वह नफरत या बुलडोजर नहीं, बल्कि प्यार के सिद्धांत में विश्वास करती हैं।पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव प्रचार में हर पार्टी अपनी पूरी ताकत झोक रही है।ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र सरकार और 19 राज्यों की सरकारें मिलकर उन्हें निशाना बना रही हैं। उन्होंने कहा कि वह आम जनता के हक के लिए अकेले लड़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि भाजपा दिल्ली से सुरक्षा बल लाकर बंगाल का चुनाव नहीं जीत पाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस 226 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *