Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

कोर्ट ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को इस मामले की सुनवाई से अलग करने की मांग पर सीबीआई को जवाब दाखिल करने को कहा. मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी. आज सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में केजरीवाल खुद कोर्ट में मौजूद थे, केजरीवाल ने कहा कि वो खुद इस मामले में दलीलें रखेंगे.दिल्ली हाईकोर्ट दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपियों को बरी करने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगा.केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को इस सुनवाई से खुद को अलग करने के लिए भी अर्जी दायर की है. ये दूसरी अर्जी है इसके पहले केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय को पत्र लिखकर जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच को इस मामले की सुनवाई से अलग करने की मांग की थी. लेकिन चीफ जस्टिस ने इस अर्जी को खारिज कर दिया था.

बता दें कि 16 मार्च को कोर्ट ने केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को जवाब देने के लिए समय दिया था. हाईकोर्ट ने 9 मार्च को केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया था. हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सीबीआई पर किए गए प्रतिकूल टिप्पणियों पर रोक लगा दिया था. हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को आदेश दिया था कि वो दिल्ली आबकारी घोटाला मामले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के मामले की आगे सुनवाई नहीं करें.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *