Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :लोकसभा में बोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही। यह असंवैधानिक है। हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण देने का अधिकार नहीं देता है। उन्होंने कहा, धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण असंवैधानिक है।समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव परिसीमन बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा, महिला आरक्षण बिल के सपोर्ट में हैं लेकिन परिसीमन बिल का विरोध कर रहे हैं। सपा प्रमुख ने सरकार से सवाल किया कि जनगणना क्यों नहीं हो रही है? उन्होंने कहा, सरकार जनगणना इसलिए नहीं करना चाह रही है, क्योंकि हम जातिगत जनगणना मांगेंगे फिर जाति के आधार पर रिजर्वेशन मांगेंगे। उन्होंने कहा, बीजेपी धोखा देकर आना चाहती है।अखिलेश के सवाल का जवाब देते हुए कहा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, जनगणना का काम शुरू हो चुका है। साथ ही सरकार जाति जनगणना शुरू करने का निर्णय ले चुकी है और जातीय के साथ ही जनगणना हो रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *