Breaking
Sat. May 16th, 2026
Spread the love

दिल्ली :सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए हस्ताक्षर अभियान को महिलाओं के उत्साह का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि हर हस्ताक्षर में एक सपना, आगे बढ़ने का हौसला और बराबरी की उम्मीद छिपी है. उन्होंने छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे समाज में बदलती सोच का संकेत बताया.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स परिसर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को नई दिशा देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं की भूमिका को अब केंद्र में लाने की जरूरत है. जब महिलाएं आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगी, तभी सिस्टम में वास्तविक बदलाव संभव होगा.

मुख्यमंत्री ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह समय केवल भागीदारी का नहीं, बल्कि नेतृत्व संभालने का है. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने “अब नेतृत्व की बारी है- नारी शक्ति वंदन की जिम्मेदारी है” जैसे नारों के साथ पूरे माहौल को ऊर्जा से भर दिया. मुख्यमंत्री ने स्वयं भी हस्ताक्षर कर अभियान को आगे बढ़ाया और सभी महिलाओं से इसमें शामिल होने की अपील की.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *