Breaking
Sun. Jun 21st, 2026
Spread the love

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- भारतीय संगीत जगत की मशहूर और दिग्गज हस्ती गायिका पद्म विभूषण आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजली। उनके साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहें है। उनका जाना भारत के संगीत क्षेत्र की अपरिमित क्षति है। अपनी विलक्षण प्रतिभा से आशा जी ने संगीत के क्षितिज पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। नया दौर, तीसरी मंज़िल, हरे रामा हरे कृष्णा, उमराव जान के साथ साथ इजाज़त और रंगीला जैसे वक़्त और पीढ़ियों के साथ बदलती कई मशहूर फिल्में और गीत आशा जी ने अपने स्वर से अजर अमर किए है। प्लेबैक सिंगर के रूप में भी उन्होंने कई यादगार गाने दिए। संगीत के क्षेत्र में उनका ‘स्वर’ और उनका महत्वपूर्ण योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *