17 अप्रैल, 2026 को रिलीज मटका किंग में विजय वर्मा लीड रोल में हैं. उनके साथ कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादवत और गुलशन ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसके अलावा भारत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगाडे, इश्तियाक खान, संजीव जोतांगिया और सिमरन अश्विनी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाएंगे.विजय वर्मा की नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें 1960s बॉम्बे में सेट उनके किरदार ब्रिज भट्टी को आम आदमी से मटका किंग बनते देखा जा सकता है.
ट्रेलर की शुरुआत में ब्रिज भट्टी को एक साधारण कॉटन मजदूर और ट्रेडर के रूप में दिखाया गया है. बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है कि ब्रिज भट्टी बहुत चालाक और होशियार आदमी था, जिसने अपनी मेहनत और दांव-पेंच से बड़ी दौलत कमाई.बृज भट्टी का किरदार निभा रहे विजय वर्मा ने अपने इस सीरीज के बारे में कहा कि ‘मटका किंग, में काम करना एक रोमांचक सफर रहा है।ट्रेलर रिलीज़ किये जाने के मौके पर कलाकारों ने स्टेज पर काफी हंसी मजाक भी किया और मीडिया के सवालों के भी जवाब दिए .


