Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बंगाल में हुई एसआईआर प्रक्रिया के तहत बीजेपी और चुनाव आयोग पर मिली भगत के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए पश्चिम बंगाल में लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं.  वोट का अधिकार छीनना लोकतंत्र में आपकी आवाज छीनना है. यह बाबासाहेब के संविधान पर सीधा हमला है. जिनके नाम हटाए गए – मेरा वादा है, हर नाम वापस जोड़ा जाएगा. आपका संवैधानिक अधिकार आपको वापस मिलेगा. मैंने पहले भी कहा है, वोट चोरी एक एंटी नेशनल एक्ट है. जिन्होंने भी ये किया है, उनपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और इस देश विरोधी अपराध की कीमत चुकानी होगी.पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता TMC और BJP दोनों से परेशान है। मोदी भ्रष्ट हैं और TMC भी भ्रष्टाचार में पीछे नहीं हैं। इसीलिए प्रदेश की जनता चुनावों में ‘वोट की चोट’ से सबक सिखाने को तैयार है। राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता TMC के भ्रष्टाचार और BJP के झूठे वादों से तंग आ चुकी है, इसलिए वह अब बदलाव के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *