Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

वडोदरा में हुए पुल हादसे के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल ने हादसे की विस्तृत और गहन हाई लेवल जांच के आदेश दिए थे। विशेषज्ञों की एक टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे रिपेयर, इंस्पेक्शन और क्वालिटी चेक को लेकर रिपोर्ट पेश करनी थी।

 

प्रारंभिक जांच के बाद एक्सपर्ट की कमेटी ने 5 इंजीनियर्स की जिम्मेदारी तय की। इसका संज्ञान लेते हुए पांचों इंजीनियर्स को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इनके नाम एनएम नाइकवाला (कार्यपालक अभियंता), यूसी पटेल (उप-कार्यपालक अभियंता), आरटी पटेल (उप-कार्यपालक अभियंता) और जेवी शाह (सहायक अभियंता) हैं।

वहीं सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्य के अन्य पुलों का भी तत्काल और गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के ढहने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है, जबकि कम से कम तीन लोग अभी भी लापता हैं। गुरुवार को चार और शव बरामद किए गए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *