Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

पीएम मोदी ने कहा, “हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा साथियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में 12 जुलाई को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक और रोजगार मेले में हिस्सा लूंगा , जहां हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे। सुबह लगभग 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को जॉइनिंग लेटर देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी नियुक्त लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया और इस बात पर जोर दिया कि सरकार ‘विकसित और आत्मनिर्भर’ भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। रोजगार मेला युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। देश भर में रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक भर्ती पत्र जारी किए जा चुके हैं। 16वां रोजगार मेला देश भर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हो रही हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *