Breaking
Sat. Mar 7th, 2026
Spread the love

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से इन राज्यों में हो रही भारी बारिश के बारे में बात की।  

कई राज्यों में लोग बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं मणिपुर में मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ के कारण 19 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं, जिनमें से अधिकतर इंफाल पूर्वी जिले में हैं।

वहीं सिक्किम में में फंसे पर्यटकों को अब पुलिस, निवासियों, वन कर्मियों और लाचुंग होटल एसोसिएशन की कोशिश से सक्रिय रूप से निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है 32 लोगों की मौत हो गई।

अरुणाचल प्रदेश की बात करें इस राज्य में सेना ने अब 14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने आज एक महत्वपूर्ण मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियान सफलतापूर्वक चलाया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश की निचली दिबांग घाटी में बाढ़ग्रस्त बोमजीर नदी में फंसे 14 व्यक्तियों को बचाया गया।

गुवाहाटी के रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, असम और अरुणाचल प्रदेश के राज्य प्रशासनों के तत्काल अनुरोध के जवाब में यह अभियान शुरू किया गया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से इन राज्यों में हो रही भारी बारिश के बारे में बात की।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *