Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
बड़े भाई की हत्या कर घर के आंगन में ही बना दी कब्र -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

बड़े भाई की हत्या कर घर के आंगन में ही बना दी कब्र

यह घटना झांसी से सामने आई है जहां पर एक भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी.झांसी के नगरा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा मोहल्ले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है. जिस मामले को शुरू में गुमशुदगी माना जा रहा था, पुलिस जांच में वह निर्मम हत्या निकला. आरोप है कि छोटे भाई ने गाली-गलौज के विवाद के बाद अपने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी और फिर सबूत मिटाने के लिए सुनियोजित साजिश रच डाली. पुलिस के अनुसार, शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफनाया गया, नमक डाला गया और हत्या से जुड़े हर निशान मिटाने की कोशिश की गई.

दरअसल, यह वारदात एक सेवानिवृत्त शिक्षक के परिवार में हुई. पिता की 2022 में सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी. परिवार में मां और दो बेटे रहते थे. बड़ा बेटा 38 वर्षीय तारिक बेग MBA पास था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. पिता की मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी मिलने वाली थी, लेकिन उसने चपरासी पद स्वीकार नहीं किया. बाद में यही नौकरी छोटे भाई मशारिक को मिल गई, जिसके बाद से परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *