Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

नगर के कैनाल रोड स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में नगला मानसिंह थाना दरियागंज निवासी मलिक सिंह अपनी पुत्री की शादी के लिए पहुंचे थे। विवाह थाना सिढपुरा क्षेत्र के गांव बिचौला निवासी स्वर्गीय शिवशंकर के पुत्र से तय हुआ था। बारात धूमधाम से गंजडुंडवारा पहुंची, स्वागत और घुड़चढ़ी की रस्में पूरी हुईं।

गेस्ट हाउस में दोनों पक्षों के लिए भोजन की व्यवस्था थी। इसी दौरान चाऊमीन को लेकर बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला इस कदर बिगड़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। इसी बात से आहत दुल्हन ने नाराजगी जताते हुए शादी से इंकार कर दिया और कहा कि जो अभी साथ छोड़ सकता है, वह आगे क्या साथ देगा। इस दौरान दोनों पक्षों ंको काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे लोग नहीं माने। समझौता इस बात पर हुआ कि शादी नहीं होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *