Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
सभी समय रहते बाहर आ गए और बड़ा हादसा टल गया.चार मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

सभी समय रहते बाहर आ गए और बड़ा हादसा टल गया.चार मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप

आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को बुलाना पड़ा। लगभग साढ़े चार घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। शनिवार शाम गुजरांवाला क्षेत्र में पेंटामेड अस्पताल के पास चार मंजिला इमारत में आग लग गई। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना 5:35 बजे मिली। आग की शुरुआत तीसरी मंजिल से हुई, इसके बाद आग की लपटों ने चौथी मंजिल को भी अपने आगोश में लिया। दिल्ली के माॅडल टाउन के गुजरांवाला क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और चौथी मंजिल तक फैल गई। हादसे के समय इमारत में दर्जनभर लोग मौजूद थे, सभी समय रहते बाहर आ गए और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के जवानों ने बहादुरी का परिचय दिया और सीढ़ियों के रास्ते 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला व एक कुत्ते का रेस्क्यू किया।

इमारत में दर्जनभर लोग उपस्थित थे, ज्यादातर लोग खुद बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला इमारत में ही फंस गईं। इसी दौरान माॅडल टाउन थाना पुलिस ने बहादुरी का परिचय दिया और हेड कांस्टेबल राज कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला। पुलिस ने एक कुत्ते का भी रेस्क्यू किया।

शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियां पहुंची, आग बढ़ती देख छह और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। रात नौ बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन शाॅर्ट सर्किट का अंदेशा जताया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *