Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर उप मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बनाने संबंधी बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस बयान को विपक्ष की हताशा, निराशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपनी पार्टी की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, जहां लगातार जनाधार घट रहा है और संगठन कमजोर होता जा रहा है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में अनुशासन, मजबूत संगठन और नेतृत्व की स्पष्ट व्यवस्था है. इसके विपरीत सपा में परिवारवाद और अंतर्कलह दिखाई देता है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *