Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इज़राइल संसद द्वारा पीएम मोदी को सम्मानित किए जाने पर खुशी का इजहार किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को इज़रायल की संसद द्वारा ‘स्पीकर ऑफ़ द नेसेट’ मेडल से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का क्षण है।

यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति, विश्वास और वैश्विक प्रभाव का प्रतीक है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी व निर्णायक नेतृत्व ने आज भारत का मान-सम्मान विश्व मंच पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

वैश्विक कूटनीति, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक प्रभाव हर क्षेत्र में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री जी के सशक्त नेतृत्व की पहचान है।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *