Breaking
Tue. Feb 24th, 2026
Spread the love

नई दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्ष की यात्रा को लेकर एक प्रभावी फिल्म शतक का प्रदर्शन संपूर्ण भारत में हो रहा है। इस फिल्म को लेकर राष्ट्रप्रेमी समाज जन में अत्यंत उत्साह तथा जिज्ञासा भी है।

फिल्म के प्रीमियर के अवसर पर, फिल्म निर्माताओं ने दिल्ली के डिलाइट सिनेमा में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा, फिल्म के निर्माता वीर कपूर और निर्देशक आशीष मल्ल के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुए, जो इस अवसर पर उपस्थित थे।

संघ के उपर बनी फिल्म बहुत सुंदर खूबसूरती से बनाई गई। यह देश की आम जनता पर गहरी छाप छोड़ेगी। फिल्म निर्माता ने संघ के संस्थापक डा केशव राव बलिराम हेडगेवार के बाल्य काल से लेकर बाला साहब देवरस तक का जीवंत उदाहरण दिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्षों के इतिहास पर बनी फिल्म ‘शतक’ (Shatak: Sangh Ke 100 Varsh) आज 20 फरवरी 2026 को देश भर में रिलीज हुई है। यह फिल्म डॉ. हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, प्रमुख घटनाओं, संघर्षों और समाज के प्रति योगदान को दर्शाती रहीं है।

फिल्म की कहानी: यह फिल्म 1925 से लेकर अब तक के 100 वर्षों के प्रमुख पड़ावों, विचारधारा, और देशभक्ति के प्रसंगों को पर्दे पर पेश करती है।

विशेष सहयोग: फिल्म के हिंदी संस्करण में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने नैरेशन (आवाज) दिया है, है।

प्रेरणा: यह फिल्म डॉ. हेडगेवार के त्याग और संगठन के अनुशासित सफर को जीवंत करने का प्रयास है।

यह फिल्म मुख्य रूप से संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लाई गई है, जो आम दर्शकों के लिए भी प्रेरणादायक होने का दावा करती है। फिल्म में भारत माता की जय, माधव की जय केशव की जय, जय शिवा सरदार की आदि नारों से हॉल गूंजता रहा।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *