बॉलीवुड में फिल्म स्टार्स ने होली पर्व धूमधाम से मनाया.अभिनेत्री शबाना आजमी और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के घर आयोजित होली समारोह चर्चा का केंद्र रहा. उनके घर पर हुई इस खास पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई चेहरे शामिल हुए. रंग, गुलाल और हंसी-मजाक के बीच सितारों ने खुलकर त्योहार का आनंद लिया. इस मौके पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी नजर आईं, जिन्होंने दोस्तों संग होली की खुशियां साझा कीं.


