Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

अपने पिता की हत्या करने वाला हत्यारोपी बेटा लगातार व्हाट्सएप ग्रुप पर आसपास के लोगों को गुमराह करता रहा और अब उसकी इस खौफनाक वारदात को देखकर लोग सहम उठे हैं.

लखनऊ के आशियाना में पिता की हत्या कर शव के टुकड़े ड्रम में छिपाने वाले बेटे की साजिश ने सभी को दहला दिया। मानवेंद्र 20 फरवरी से लापता थे और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खुद उनके बेटे अक्षत ने दर्ज कराई थी।

मानवेंद्र के पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह ने आज तक को बताया कि जब मानवेंद्र कई दिनों तक दिखाई नहीं दिए, तो मोहल्ले वालों ने व्हाट्सएप पर ‘मानवेंद्र मिसिंग’ नाम से एक ग्रुप बनाया। इस ग्रुप में अक्षत समेत कई लोगों को जोड़ा गया। अक्षत ही अपने पिता के लापता होने से जुड़ी सारी जानकारी ग्रुप में साझा कर रहा था और मोहल्ले वाले उसके साथ पुलिस थाने रिपोर्ट दर्ज कराने भी गए थे।

हालांकि बाद में मोहल्ले वालों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें पता चला कि मानवेंद्र घर तो पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद बाहर नहीं निकले।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *