Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने 400 करोड़ रुपये के डिजिटलीकरण प्रोजेक्ट के तहत हजारों स्कूलों में आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की है. इस पहल का मकसद पारंपरिक चॉकबोर्ड आधारित पढ़ाई से आगे बढ़कर स्मार्ट और इंटरएक्टिव शिक्षण व्यवस्था विकसित करना है.

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चंडीगढ़ में बताया कि योजना के तहत 5,000 से अधिक सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी और 38,649 नए कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएंगे. ये कंप्यूटर सीनियर सेकेंडरी, हाई स्कूल और करीब आधे मिडिल स्कूलों को दिए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को आधुनिक हार्डवेयर और डिजिटल संसाधनों तक पहुंच मिल सके.

इसके साथ ही 3,694 स्कूलों में 8,268 इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल लगाए जाएंगे. सरकार का कहना है कि इन पैनलों के जरिए कक्षा शिक्षण को अधिक आकर्षक और सहभागितापूर्ण बनाया जा सकेगा. विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर बड़े स्कूलों को चार से आठ तक यूनिट देने की योजना है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *