Breaking
Sun. Jun 21st, 2026
Spread the love

मुंबई :महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने कहा कि मुसलमानों के लिए रमजान बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार को भी रियायत देनी चाहिए. मुंबई में सपा नेता ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया है कि रमजान के महीने में धार्मिक रियायत दें, जिससे रोजा रखने वाले और नमाज पढ़ने वाले लोग शाम 4 बजे तक ही ऑफिस में काम कर सकें और फिर छुट्टी ले सकें. अबू आजमी ने कहा कि जैसे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रमजान के दौरान सरकारी और अर्धसरकारी कर्मचारियों को धार्मिक रियायत के तहत शाम 4 बजे तक छुट्टी दी गई है, उसी प्रकार मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से निवेदन करता हूं कि महाराष्ट्र में भी ऐसा निर्णय लिया जाए, ताकि रोजा रखने वाले कर्मचारियों को राहत मिल सके.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *