Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
आध्यात्मिक गुरु राधे मां का जन्मदिन सेवा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा -
Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

आध्यात्मिक गुरु राधे मां का जन्मदिन सेवा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा

मुंबई:( दानिश खान )प्रसिद्ध आध्यात्मिक व्यक्तित्व राधे मां 3 मार्च 2026 को मुंबई के बोरीवली (पूर्व) स्थित देविपाड़ा मैदान में अपने जन्मदिन का भव्य आयोजन करेंगी। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

राधे मां पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवा और जनकल्याण कार्यों से जुड़ी रही हैं। विशेष रूप से 2025 में पंजाब में आई भीषण बाढ़ के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों तक दवाइयाँ, राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुँचाई। बाढ़ से बेघर हुए कई लोगों के लिए घरों के पुनर्निर्माण और पुनर्वास में भी सहयोग दिया गया, जिससे अनेक परिवारों को फिर से जीवन की शुरुआत करने में मदद मिली।

उनका चैरिटेबल ट्रस्ट जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, बुज़ुर्गों को पेंशन सहायता और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग में सक्रिय है। मुंबई में स्थापित उनके डायलिसिस केंद्र में कई मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल रही है।

श्रद्धालु उनके कार्यों को आध्यात्म और सेवा का अनूठा संगम मानते हैं, जो समाज में प्रेम, करुणा और सकारात्मकता फैलाने का संदेश देता है। जन्मदिन समारोह में भक्ति कार्यक्रम, आशीर्वाद और सामाजिक सेवा से जुड़े आगामी अभियानों की जानकारी भी साझा की जाएगी।

कार्यक्रम विवरण:

तारीख: 3 मार्च 2026

समय: शाम 4:00 बजे से

स्थान: देविपाड़ा मैदान, देविपाड़ा मेट्रो स्टेशन के सामने, बोरीवली (पूर्व), मुंबई – 400066

पास और जानकारी के लिए संपर्क: सेवादार टल्ली बाबा जी – 98209 69020

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *