उत्तर प्रदेश के मेरठ से यह दर्दनाक और अफसोसनाक खबर सामने आई है .मेरठ से ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को ग़म में डुबो दिया। किदवई नगर इलाके में एक घर में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के छह लोगों की जान ले ली। जब एक साथ छह जनाज़े उठे तो माहौल सिसकियों से भर गया।
बताया जा रहा है कि कपड़ा कारोबारी इक़बाल के मकान में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद उनकी पत्नी महविश, मासूम जुड़वा मासूम बच्चों समेत कुल छह लोग आग में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। हादसे के वक्त इक़बाल नमाज़ के लिए मस्जिद गए हुए थे। लौटकर आए तो घर धुएं और चीखों की खामोशी में बदल चुका था। मोहल्ले के लोग भी सदमे में हैं—कहते हैं, “ऐसा मंजर कभी नहीं देखा।”
फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। पुलिस ने प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना है।


