Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। हमारे खिलाफ कई केस बनाए गए। ED, CBI और पुलिस को पीछे लगाया गया। एक समय AAP के शीर्ष पांच नेता जेल में थे, लेकिन फिर भी आप हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सके।

दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई केस में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके खिलाफ साजिश रची। केजरीवाल ने कहा कि जब वे AAP को हरा नहीं पाए, तो उसे खत्म करने की कोशिश की गई। उन्होंने दोनों नेताओं से देश से माफी मांगने की मांग की।

केजरीवाल ने कहा, “आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। हमारे खिलाफ कई केस बनाए गए। ED, CBI और पुलिस को पीछे लगाया गया। एक समय AAP के शीर्ष पांच नेता जेल में थे, लेकिन फिर भी आप हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सके।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *