Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

दिल्ली :दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली सरकार का पूरा स्वास्थ्य विभाग और दिल्ली सरकार के अस्पताल खुद बीमार हैं। उन्हें पहले इलाज की जरूरत है। ‘आप-दा’ के पिछले 10 सालों में स्वास्थ्य के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है। उनके काले कारनामे अब सामने आने लगे हैं।

सदन में स्वास्थ्य विभाग पर कैग रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी में चाहे जितनी भी कमियां हों, एक अच्छी बात यह है कि आम आदमी पार्टी के नेता अंत में अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं। 

उन्होंने कहा, “आतिशी ने सदन में स्वीकार किया कि उनकी सरकार ने गलतियां की हैं। आज केजरीवाल ने आतिशी को फंसा दिया है और वह कहां गायब हो गए हैं, किसी को पता नहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *