Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर रविवार को शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भगदड़ में मारे गए बिहार के लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये एवं घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की। देश की राजधानी में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में बिहार के जो लोग भी हताहत हुए हैं उन्हें बिहार सरकार की ओर से भी मुआवजा दिया जाएगा।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘ मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। वह इस घटना में बिहार के लोगों की मौत से बहुत दुखी हैं और उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *