Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
वेलेंटाइन डे स्पेशल: ऑन-स्क्रीन कपल्स जिन्होंने हमें प्यार में डूबो दिया -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

वेलेंटाइन डे स्पेशल: ऑन-स्क्रीन कपल्स जिन्होंने हमें प्यार में डूबो दिया

मुंबई :वेलेंटाइन डे प्यार का जश्न मनाने का दिन है, और रोमांस को महसूस करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि उन ऑन-स्क्रीन कपल्स को याद किया जाए, जिन्होंने हमें प्यार का अहसास कराया? इन जोड़ों ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से हमें मोहित कर दिया है। यहां छह फिक्शनल शोज़ (कपल्स) हैं, जिनकी प्रेम कहानियां हमारे दिलों को छू गईं!

1. इशान और निक्की – ‘दिल को रफू कर ले’
करण वी ग्रोवर और आयशा खान ने इशान और निक्की के रूप में दिल को रफू कर ले में अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया। इनकी लव स्टोरी जुनून और कोमलता का खूबसूरत मेल है, जिससे इनके रोमांटिक पल और भी खास लगते हैं। इनका नोकझोंक भरा रिश्ता हो या गहरे भावनात्मक पल, इनकी जोड़ी दर्शकों को अपने साथ जोड़ लेती है। कई मुश्किलों के बावजूद, एक-दूसरे का समर्थन और समझ बनाकर रखना इन्हें और खास बनाता है।

2. लवली और अर्जुन – ‘लवली लोला’
निखिल खुराना और ईशा मलवीय ने लवली लोला में लवली और अर्जुन की प्यारी प्रेम कहानी को जीवंत कर दिया। इनकी जोड़ी में गर्मजोशी और अपनापन झलकता है, जिससे फैंस इन्हें तुरंत पसंद करने लगते हैं। अर्जुन का लवली के लिए सम्मान और प्यार भरी नजरें, और लवली का उतनी ही गहराई से उसे अपनाना, इन्हें और खास बनाता है। इनका प्यार दिखावटी नहीं, बल्कि छोटे-छोटे पलों में बसा है, जो दिल को छू जाता है।

3. अरमान और अभीरा – ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’
रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभीरा के रूप में मॉडर्न-डे रोमांस की नई परिभाषा दी है। इनकी प्रेम कहानी भावनाओं के उतार-चढ़ाव से भरी है, जिसमें प्यार, दिल टूटने का दर्द और फिर प्यार की जीत शामिल है। इनकी खासियत यह है कि ये हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर करते हैं। चाहे इनके बीच बहस हो या प्यार भरी सुलह, इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को हर मोड़ पर बांधे रखती है।

4. सचिन और सईली – ‘उड़ने की आशा’
कंवर ढिल्लों और नेहा हरसौरा ने उड़ने की आशा में सचिन और सईली के रूप में एक खूबसूरत और सच्ची प्रेम कहानी दिखाई है। इनका रिश्ता विश्वास, सम्मान और एक मजबूत बंधन पर टिका है, जो हर मुश्किल को पार कर जाता है। सचिन का आत्मविश्वास और संकल्प, सईली की सकारात्मकता और दृढ़ता से मेल खाता है, जिससे इनका रिश्ता और भी प्रेरणादायक लगता है। इनकी कहानी असल ज़िंदगी के करीब लगती है, जिससे दर्शक इन्हें अपना सा महसूस करते हैं।

5. प्रेम और राही – ‘अनुपमा’
शिवम खजुरिया और अद्रिजा रॉय ने अनुपमा में प्रेम और राही के रूप में मासूमियत से भरी एक खूबसूरत प्रेम कहानी पेश की है। इनकी प्रेम कहानी दिखावटी नहीं, बल्कि हर छोटी बातचीत और नजरों के मेल में सच्चे जज़्बात समेटे हुए है। पारंपरिक रोमांस से अलग, इनका रिश्ता सहज और दिल को छू लेने वाला है। हर गुजरते एपिसोड के साथ इनका बंधन और मजबूत होता जाता है, जिससे इनके लम्हे और खास बन जाते हैं।

6. ऋद्धि और नील – ‘जमाई नं. 1
जमाई नं. 1 में नील और ऋद्धि की प्रेम कहानी बाकी सबसे अलग है। पहली नजर में ये दोनों बिल्कुल विपरीत लगते हैं—नील एक पारंपरिक मराठी परिवार से है और समझदार है, जबकि ऋद्धि एक आत्मनिर्भर और बिजनेस माइंडेड लड़की है। लेकिन इनके बीच एक खास कनेक्शन धीरे-धीरे बनता है। ये शुरुआत में प्यार में नहीं होते, लेकिन समय के साथ इनकी समझ, साथ में बिताए छोटे-छोटे पल और एक-दूसरे के प्रति सम्मान इनका रिश्ता मजबूत बनाता है।

7. तीर्थ और सुमन – ‘सुमन इंदौरी’
ज़ैन इमाम और अशनूर कौर ने सुमन इंदौरी में तीर्थ और सुमन के रूप में एक प्यारी प्रेम कहानी को पर्दे पर उतारा है। इनका रिश्ता भावनाओं से भरा हुआ है और इनकी जोड़ी दर्शकों को तुरंत अपनी ओर खींच लेती है। सुमन की सुरक्षा देने वाली प्रवृत्ति और तीर्थ की बेफिक्र ज़िंदगी जीने वाली सोच का मेल इनकी कहानी को दिलचस्प बनाता है। चाहे मुश्किलों का सामना करना हो या साथ में बिताए गए हल्के-फुल्के पल, इनकी केमिस्ट्री दिल जीतने वाली है।

इस वेलेंटाइन डे पर, उन ऑन-स्क्रीन कपल्स का जश्न मनाएं, जिन्होंने हमें प्यार, जुनून और यादगार लम्हों से भरी कहानियां दी हैं!

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *