Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18 के विनर बने करणवीर मेहरा -
Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18 के विनर बने करणवीर मेहरा

मुंबई :बिग बॉस सीजन 18, 4 अक्टूबर, 2024 को प्रसारित हुआ। इस बार विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, ऐलिस कौशिक, ईशा सिंह, मुस्कान बामने, शहजादा धामी, शिल्पा शिरोडकर, गुणरत्न सदावर्ते, अरफीन खान, सारा अरफीन खान, तजिंदर सिंह बग्गा, हेमा शर्मा उर्फ ​​विरल भाभी, श्रुतिका अर्जुन, नायरा एम बनर्जी, चूम दरांग और रजत दलाल थे।19 जनवरी, 2025 तक चले छोटे पर्दे के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले काफी मजेदार और धमाकेदार रहा है। देर रात तक चले फिनाले में शो के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा को इस सीजन का विजेता घोषित किया गया, जबकि करणवीर के साथ कंटेस्टेंट्स का विरोध और सपोर्ट करने वाले विवियन डीसेना रनर अप रहे। वहीं रजत दलाल टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहीं। इसी के साथ सलमान खान ने करणवीर मेहरा अपने हाथों से ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए भी जीते हैं। वहीं ईशा सिंह और चुम दरांग का बिग बॉस सीजन 18 का विनर बनने का सपना चूर-चूर हो गया।करणवीर मेहरा पिछले 19 साल से इंडस्ट्री में हैं। इन्होंने कई टीवी शोज किए। 2005 से इन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। वह रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विजेता भी रह चुके हैं। इसमें उन्होंने 20 लाख रुपये के साथ चमचमाती हुई ट्रॉफी भी जीती थी। करणवीर ने कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी को मात देकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की थी। करण वीर ने साल 2004 में शो ‘रीमिक्स’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *