Breaking
Sat. Mar 14th, 2026
Spread the love

दिल्ली :चुनाव आयोग को सौंपे गए केजरीवाल के हलफनामे के अनुसार, उनकी संपत्ति में बैंक बचत के रूप में 2.96 लाख रुपये और नकद के रूप में 50,000 रुपये शामिल हैं। उनकी अचल संपत्ति 1.7 करोड़ रुपये की है। हलफनामे से यह भी पता चला है कि केजरीवाल के पास कोई घर या कार नहीं है। हलफनामे के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में अरविंद केजरीवाल की आय 7.21 लाख रुपये थी।केजरीवाल से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल है। उनकी कुल संपत्ति 2.5 करोड़ रुपये की है, जिसमें 1 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है, जिसमें 25 लाख रुपये मूल्य का 320 ग्राम सोना और 92,000 रुपये मूल्य की एक किलोग्राम चांदी शामिल है, और 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। हलफनामे में कहा गया है कि केजरीवाल की पत्नी के पास गुरुग्राम में एक घर और एक छोटी पांच सीटर कार है। दंपति के पास 4.23 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे अरविंद केजरीवाल ने 2020 के चुनावी हलफनामे में 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। 2015 में यह 2.1 करोड़ रुपये थी। यानी उनकी संपत्ति पिछले 5 साल में घट गई है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *