Breaking
Thu. May 7th, 2026
Spread the love

मध्य प्रदेश और राजस्थान के 12 जिलों में लोगों को 18 महीन में पैसा डबल करने का लालच दिया और दो साल तक ठगी की गई .मध्य प्रदेश के 12 जिलों में पैसा डबल करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। इन लोगों ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के 12 जिलों में लोगों को 18 महीन में पैसा डबल करने का लालच दिया और दो साल तक ठगी की। अब इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। परेशान लोग थाने का चक्कर लगा रहे हैं तो बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।मंदसौर में दो दोस्तों ने कंपनी बनाकर लोगों को पैसा डबल करने का लालच दिया और करीब 20 करोड़ की ठगी कर ली। दरअसल सस्ते प्लॉट और निवेश पर प्रतिमाह फिक्स रिटर्न का लालच एमपी व राजस्थान के 12 जिलों के सैकड़ो लोगों को भारी पड़ गया। मंदसोर जिले के मल्हारगढ़ और पिपलियामंडी नगर के रहने वाले 2 युवकों ने फर्जी कंपनी में सीएमडी व एमडी बनकर 2 साल में इनसे करीब 20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *