Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कुछ वक्त पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुलाकात की थी और दोनों की मुलाकात काफी खुशगवार माहौल में हुई थी तभी से सियासत में काफी कुछ कयास लगाए जाने लगे थे और हाल ही में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर प्रशंसा की गई है. इस पर शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हमने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की है क्योंकि सरकार ने अच्छा काम किया है और हमने तो अतीत में प्रधानमंत्री मोदी की भी तारीफ की थी जब उन्होंने अच्छा काम किया था. संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना राजनीतिक मतभेदों के कारण स्वाभाविक है लेकिन जब उन्होंने राज्य के कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता के लिए अच्छे कदम उठाए हैं तो हम उनकी इन कोशिशो की खुले दिल से सराहना करते हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *