Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में 7 साल में कोई भी दंगा नहीं हुआ है. यूपी में विकास कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं और जनता में खुशी देखने को मिल रही है जबकि पूर्व की सरकारों ने सिर्फ जनता को विकास के नाम पर बहकाने का ही काम किया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में रोजगार मेले में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि पिछले 7 साल में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ है. आज व्यापारी किसान और बेटी सब सुरक्षित हैं. रोजगार मिल रहा है. एयरपोर्ट बन रहे हैं. पहले यूपी में चाचा-भतीजे नौकरी के नाम पर वसूली करने निकल जाते थे. पहले यूपी का सम्मान नहीं था आज यूपी के व्यक्ति को लोग सम्मान से बैठाते हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी के विकास के लिए कार्य कर रही है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *