Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
200 की दवाई भरकर बेचते थे एक लाख से 3 लाख में -
Breaking
Wed. Sep 23rd, 2026

200 की दवाई भरकर बेचते थे एक लाख से 3 लाख में

कैंसर की महंगी दवाओं की खाली शीशियां इकट्ठा कर सस्ती दवाएं भरकर महंगे दामों पर बेचने वाला गिरोह गिरफ्तार

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो अस्पतालों से कैंसर की दवाई की खाली शीशीयां इकट्ठी करके उनमें सस्ते दामों वाली दवाई भरकर फिर उन्हें बहुत महंगे दामों पर बेचता था.

पुलिस को आरोपियों के पास से खाली शीशियां, पैकेजिंग करने की मशीनें और 7 अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड के लेबल वाली नकली दवाएं मिली हैं.दिल्ली पुलिस की स्पेशल कमिशनर शालिनी सिंह ने मीडिया को बताया कि इनमें से दो आरोपी अस्पताल में काम करते थे. उनका काम अस्पताल से ऑपिडाटा, कीट्रुडा, डेक्सट्रोज़, फ्लुकोनाज़ोल जैसी कैंसर की महंगी दवाओं की खाली शीशियों को इकट्ठा करना था. ये लोग इन शीशियों को इकट्ठा कर उन्हें बेच देते थे. फिर उनमें नकली दवाएं भर कर बेचा जाता था. पुलिस के मुताबिक़, ये रैकेट हर शीशी पर लगभग 150-200 रुपये खर्च करता था. फिर उसे 1 लाख से 3 लाख रुपयों में बाज़ार में बेचते थे.गिरफ़्तार किए गए लोगों की पहचान विफिल जैन, सूरज शत, नीरज चौहान, परवेज़, कोमल तिवारी, अभिनय कोहली और तुषार चौहान के रूप में हुई है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *