Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई सांसद और नेता वर्तमान नेतृत्व से संतुष्ट नहीं हैं। मौर्य ने कहा कि सपा के लगभग 25 से 26 सांसद टूटने की स्थिति में हैं, लेकिन भाजपा किसी प्रकार की तोड़फोड़ की राजनीति नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव नजदीक आते-आते सपा के अंदरूनी मतभेद और अधिक खुलकर सामने आएंगे।समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का राजनीतिक जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में कुछ राजनीतिक दलों की स्थिति कमजोर हुई है, उसी तरह 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का भी बुरा हाल होगा। मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव की साइकिल अब सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचेगी और केवल सैफई तक सीमित रह जाएगी।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का राजनीतिक भविष्य पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *